शो ‘भाबीजी घर पर है’ काफी पॉपुलर शो है. शो में शिल्पा शिंदे ने अंगूरी भाभी का रोल प्ले किया था. उन्हें इस रोल से खूब नेम-फेम मिला था. लेकिन शिल्पा ने शो बीच में ही छोड़ दिया था. उन्होंने मेकर्स पर भी आरोप लगाए थे. शिल्पा और मेकर्स के बीच में काफी झगड़ा हुआ था. अब शो में काम कर रहे एक्टर रोहिताश्व गौड़ उस वक्त को याद किया और बताया कि आखिर शिल्पा ने शो क्यों छोड़ा था.
रोहिताश्व ने सिद्धार्थ कनन के इंटरव्यू में शिल्पा शिंदे की एग्जिट को लेकर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, ‘सिस्टम हिल गया था. उस वक्त ऐसा लगा कि शो बंद हो जाएगा. शिल्पा शिंदे की तगड़ी फैन फॉलोइंग थी. दिल्ली की पॉलिटिकल पार्टीज उन्हें अपनी तरफ खींच रही थी. उन्होंने शो छोड़ा तो सब हिल गया था. स्मृति ईरानी के लेवल का क्रेज था. मैं बहुत अपसेट हो गया था.’




