अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी श्री सचिन पायलट आगामी 18 सितम्बर को दुर्ग शहर में “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत भव्य रैली और सभा को संबोधित करेंगे।
इसी संदर्भ में कांग्रेस महामंत्री श्री मलकीत सिंह गैदू आज दुर्ग पहुँचे, जहाँ राजीव भवन में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा, दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, पूर्व महापौर धीरज बकलीवाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिन अय्यूब खान एवं दीपक दुबे, दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी और दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के सभी प्रमुख कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।




