Blog

प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रम में सम्मिलित हुए राजेश्री महन्त जी

छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष, महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज एकदिवसीय जिला जांजगीर चांपा प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त जी महाराज दिनांक 14 जून 2025 को दोपहर 12:30 बजे जांजगीर 1:00 बजे चांपा एवं शाम 4:00 बजे ग्राम केरा पहुंचे। यहां उन्होंने क्रमशः स्वर्गीय सत्य प्रकाश सिंह, स्वर्गीय लक्ष्मी कुमार तिवारी, स्वर्गीय रामचरण सोनी, एवं स्वर्गीय बनाउराम आदित्य जी को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके परिवार जन से मिलकर सांत्वना प्रदान करके ढांढस बंधाया। चांपा में शशि भूषण सोनी जी के यहां संक्षिप्त श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि -स्वर्गीय श्री राम चरण सोनी जी सुप्रसिद्ध समाजसेवी थे। वे जीवन भर शिक्षकीय कार्यों से भी जुड़े रहे एवं सामाजिक तथा राजनीतिक उत्तरदायित्व का निर्वाह भी उन्होंने जीवन पर्यंत किया। आज उनके चिरंजीव श्री सोनी जी भी उनके पद चिन्हों पर चलकर समाज सेवा में संलग्न हैं यह स्वागत योग्य कदम है। भगवान शिवरीनारायण से प्रार्थना है कि वे दिवंगत दिव्यात्मा को अपने चरण- शरण में स्थान प्रदान कर अनुग्रहित करें। इस दौरान चांपा में पंकज शर्मा तथा ग्राम केरा में भैरव केसरवानी के यहां मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो कर उन्होंने विवाहित नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किये एवं उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। इन सभी कार्यक्रम में अलग-अलग स्थानों पर दिनेश शर्मा, रेखेन्द्र तिवारी, मनोज यादव, देव कुमार पांडे, बालाराम साहू, प्रकाश गुप्ता, पूर्व पार्षद उर्मिला सिंह, वरुण सिंह, सुशील साहू, दिनेश दुबे, मनोज मित्तल, अनिल सोनी, राजकुमार सोनी, धीरेंद्र बाजपेई, प्रतीक सिंह, अजय शुक्ला, ईश्वर देवांगन, एलडी आदित्य, दिलचंद देवांगन, नरेश देवांगन, श्रीमती माधुरी नरेश आदित्य, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, हर्ष दुबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक गण सम्मिलित हुए। उल्लेखनीय है कि सभी स्थानों पर परम पूज्य गुरुदेव जी महाराज का लोगों ने बहुत ही आत्मियता पूर्वक स्वागत किया एवं आशीर्वाद प्राप्त किये।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts