छत्तीसगढ़

राजेश्री महन्त जी महाराज का एकदिवसीय जिला जांजगीर चांपा प्रवास

छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज का एक दिवसीय जिला जांजगीर चांपा प्रवास का कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त जी महाराज दिनांक 14 जून 2025 दिन शनिवार को सुबह 10:00 बजे श्री दूधाधारी मठ रायपुर से रवाना होकर दोपहर 12:30 बजे जांजगीर में स्वर्गीय सत्य प्रकाश सिंह, 1:00 बजे चांपा में विनोद ज्वेलर्स एवं शशि भूषण सोनी जी के परिजन तथा अपरान्ह 3:00 बजे ग्राम केरा पहुंच कर पूर्व जनपद सदस्य माधुरी नरेश आदित्य के यहां शोक संतृप्त परिवारों से भेंट -मुलाकात करेंगे। इसके अतिरिक्त वे चांपा में पंकज शुक्ला एवं ग्राम केरा में भैरव केसरवानी के यहां मांगलिक कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे। शाम 4:00 बजे उनका आगमन शिवरीनारायण मठ होगा यहां से भगवान के दर्शन पूजन के उपरांत शाम 6:00 बजे रवाना होकर रात्रि 9:00 बजे श्री दूधाधारी मठ रायपुर पहुंचेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts