Blog

चुनाव नतीजे से पहले सोने की कीमतों में आई तेजी, चांदी के भाव में भी उछाल, जानें गोल्ड-सिल्वर की कीमत

मजबूत ग्लोबल ट्रेंड के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 1 दिसंबर 2023 को सोने और चांदी की कीमत में बढ़त दर्ज हुई है. 5 राज्‍यों में चुनाव नतीजों से पहले दस ग्राम सोना महंगा होकर 63,300 रुपये का हो गया है. एक किलो चांदी की दरों में भी मजबूती आई है और अब यह 79,700 रुपये में बिक रही है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी है.

दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार (1 दिसंबर) को सोने का भाव 100 रुपये की तेजी के साथ 63,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

आज कितने पर पहुंच गई चांदी?
इसी तरह दिल्ली में चांदी की कीमत 500 रुपये के उछाल के साथ 79,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई.

विदेशी बाजारों में सोने में तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत तेजी के साथ 2,042 डॉलर प्रति औंस हो गई. चांदी भी बढ़त के साथ 25.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts