छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. रायपुर-बालोदाबाजार मार्ग पर सरागांव के पास रविवार देर रात एक ट्रक और ट्रेलर की टक्कर हो गई. इस हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों में 9 महिलाएं, 2 बच्चियां, एक किशोर और एक 6 महीने का शिशु शामिल है.
- Comments
- Facebook Comments
- Disqus Comments




