Blog

फ्ते भर में सोना हुआ ₹1,200 से ज्यादा महंगा, जानिए अब कितनी हो गई है 10 ग्राम गोल्ड की कीमत

भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में इस हफ्ते शानदार तेजी देखने को मिली है. इस कारोबारी हफ्ते में सोने के भाव में 1,278 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई है जबकि चांदी के भाव में 4,347 रुपये प्रति किलोग्राम की मजबूती आई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजीए (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, इस बिजनेस वीक की शुरुआत में 13 नवंबर को 24 कैरेट सोने (Gold) का रेट 59,892 था, जो शुक्रवार (17 नवंबर) तक बढ़कर 61,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 69,400 से बढ़कर 73,747 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.

उल्लेखनीय है कि आईबीजीए की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग शुद्धता के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. आईबीजीए द्वारा जारी किए गए दरें देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts