Blog

सोना हुआ महंगा, चांदी के दाम में गिरावट, जानें आज क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट

सोने की कीमत में शुक्रवार तेजी देखने को मिली है. वहीं, चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है. मजबूत ग्लोबल ट्रेंड के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में आज (शुक्रवार) 3 नवंबर, 2023 को दस ग्राम सोना महंगा होकर 61,900 रुपये का हो गया है. एक किलो चांदी की दरों में गिरावट आई है और अब यह 74,300 रुपये में बिक रही है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी है.

दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 50 रुपये बढ़कर 61,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था.

आज कितने पर पहुंच गई चांदी?
दूसरी तरफ, दिल्ली में चांदी की कीमत 600 रुपये घटकर 74,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.

विदेशी बाजारों में सोने में तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,987 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. चांदी की कीमत भी गिरावट के साथ 22.61 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts