छत्तीसगढ़

38 सीजी बटालियन एनसीसी राजनांदगांव का 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 132 – 15 से 24 मई तक संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल ठाकुरटोला में शुरु, 662 कैडेट्स हुए शामिल

राजनांदगांव । 38 सीजी बटालियन एनसीसी राजनांदगांव का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 132 ठाकुरटोला में 15 से 24 मई तक का शुभारंभ कैंप कमांडेंट कर्नल प्रवाल के प्रेरणादायी उदबोधन से प्रारंभ हुआ । उन्होंने बताया कि वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में संत कबीर कृषि महाविद्यालय कवर्धा, पी जी कॉलेज कवर्धा, उद्यानिकी महाविद्यालय राजनांदगांव, शासकीय महाविद्यालय लोहारा, शासकीय महाविद्यालय छुरिया एवं शासकीय उ मा विद्यालय खैरबनाकला , शासकीय उ मा विद्यालय रामपुर, स्वामी करपात्रि जी शा उ मा विद्यालय कवर्धा, सेजस छुईखदान, शा उ मा विद्यालय तिलई एवं शा उ मा विद्यालय सुकुलदैहान के कुल 662 एनसीसी कैडेट ने भाग लिया। उन्होंने एनसीसी का आदर्श वाक्य “एकता और अनुशासन” के संबंध में विस्तृत प्रकाश डाला। एनसीसी कैडेट में देश प्रेम व सेवा भाव के साथ सशस्त्र सेना में करियर बनाने से संबंधित जानकारी दी । उन्होंने एनसीसी कैडेट को अनुशासन में रहकर अपने लक्ष्य को हासिल करने एवं जल संरक्षण और जल की बर्बादी को रोकने के उपाय पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस शिविर में होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जैसे गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली, थल सेना कैंप एवं एस एस बी सलेक्शन के लिए एन सी सी कैडेटो को विशेष कक्षाओ एवं प्रशिक्षण । एनसीसी कैडेटों के व्यक्तित्व विकास ,लीडरशीप क्वालिटी विकसित करने, हेल्थ एवं हाइजीन जैसे आदि पहलुओं के लिए लगातार विशेष कक्षाएं एवं गेस्ट लेक्चरों का आयोजन किया जाना। ड्रिल, खेलकूद, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि आयोजन करके की जानकारी दी एवं कैडेट प्रत्येक गतिविधियों में भाग लेने हेतु प्रेरित किया । कैडेटों को सेना की दिनचर्या से रूबरू कराने के लिए शिविर में सेना जैसे वातावरण बनाने के लिए शिविर की दिनचर्या सेना जैसी रखी गई है। जिसमें इंटरग्रुप फायरिंग कॉम्पिटिशन में 162 कैडेट भाग ले रहे है
। इस शिविर में सूबेदार मेजर रतीश नायर एवं विभिन्न संस्थाओं से आए हुए एनसीसी अधिकारी कैंप एजुडेंट सेकंड ऑफिसर रजनीश श्रीवास्तव, कैप्टन हीरा साहू, लेफ्टिनेंट भानुप्रताप , लेफ्टिनेंट दिनेश कुमार ठाकुर, लेफ्टिनेंट प्रशांत दुबे , सेकंड ऑफिसर तुशांत ठाकुर, सेकंड ऑफिसर गौरव खन्ना , सेकंड ऑफिसर मनोज कुर्रे, थर्ड ऑफिसर डी एस राजपूत, केयरटेकर डॉ श्रीमती वर्षा कुमारी, निधि साहू, एवं पीआई स्टाफ मौजूद रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts