छत्तीसगढ़

हवाई सेवा से बस्तर में व्यापार और पर्यटन की नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गरीब भी  हवाई यात्रा कर सकें।

आज बिलासपुर वासियों की लंबे समय से चली आ रही एक बड़ी मांग पूरी हो रही है।

बिलासपुर से कोलकाता और बिलासपुर से नई दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा प्रारंभ हो रही है।

मेरी ओर से इसके लिए बिलासपुर वासियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए खुशी की बात है। इस हवाई सेवा का लाभ पूरे छत्तीसगढ़ को मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जगदलपुर के लिए भी खुश खबरी है, आज जगदलपुर से जबलपुर के लिए भी हवाई सेवा प्रारंभ हो रही है।

इस हवाई सेवा का लाभ बस्तर क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। यहां व्यापार और पर्यटन की नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts