Blog

सोना-चांदी हुआ महंगा, जानें आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड का रेट

भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 16 फरवरी, 2024 को सोना और चांदी महंगा हुआ है. मजबूत ग्लोबल ट्रेंड के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में दस ग्राम सोना महंगा होकर 63,320 रुपये का हो गया है. एक किलो चांदी की दरों में भी मजबूती आई है और अब यह 74,500 रुपये में बिक रही है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी है.

दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 350 रुपये की मजबूती के साथ 63,320 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 62,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

आज कितने पर पहुंच गई चांदी?
चांदी का भाव भी 400 रुपये की मजबूती के साथ 74,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. बीते कारोबारी सत्र में यह 74,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.  एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) सौमिल गांधी  ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में सोना (24 कैरेट) 63,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के हाजिर भाव पर रहा जो पिछले बंद भाव से 350 रुपये ज्यादा है.’’

मिस्ड कॉल से सोने का रेट जानना है बेहद आसान
उल्लेखनीय है कि आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts