Blog

सोना और चांदी खरीदने का बढ़िया मौका, आज गिरे दोनों के भाव

सोना-चांदी के खरीदारों के लिए खुशखबरी है. भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 20 फरवरी, 2024 को सोना और चांदी सस्ता हुआ है. दस ग्राम सोना सस्ता होकर 62,700 रुपये का हो गया है. एक किलो चांदी की दरों में भी कमी आई है और अब यह 75,600 रुपये में बिक रही है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी है.

दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 100 रुपये घटकर 62,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था.

आज कितने पर पहुंच गई चांदी?
इसी तरह दिल्ली में चांदी की कीमत भी 400 रुपये लुढ़ककर 75,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. पिछले कारोबारी सत्र में यह 76,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी.एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 62,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहीं, जो पिछले बंद के मुकाबले 100 रुपये की गिरावट है.’’

विदेशी बाजारों में सोने में गिरावट
विदेशी बाजार में सोना गिरावट के साथ 2,018 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर जबकि चांदी 23.01 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस  प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी.

मिस्ड कॉल से सोने का रेट जानना है बेहद आसान
उल्लेखनीय है कि आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts