Blog

संसद सुरक्षा चूक मामले में लोकसभा सचिवालय का बड़ा एक्शन, 8 सुरक्षाकर्मी हुए सस्पेंड

सद की सुरक्षा में चूक मामले में लोकसभा सचिवालय ने बड़ा एक्शन लिया है. संसद में बुधवार को सुरक्षा घेरा तोड़कर लोकसभा चैंबर में 2 संदिग्धों के घुसने की घटना पर संसद भवन सुरक्षा स्टाफ के आठ 8 सुरक्षाकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. बता दें कि बुधवार को सुरक्षा घेरा तोड़कर दो संदिग्ध लोकसभा चेंबर में घुस गए थे, जिसके बाद हड़कंप मच गया था.

बताया जा रहा है कि संसद भवन सिक्योरिटी स्टाफ के आठ सुरक्षाकर्मियों पर गाज गिरी है. इन सभी की तैनाती उसी जगह थी, जहां से आरोपी युवकों की एंट्री हुई थी. यह आदेश लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी हुआ है. संसद भवन सुरक्षा चूक मामले में जिन 8 कर्मियों को सस्पेंड किया गया है, वे लोकसभा सचिवालय के सिक्योरिटी स्टाफ हैं. निलंबित किए गए लोगों की पहचान रामपाल, अरविंद, वीर दास, गणेश, अनिल, प्रदीप, विमित और नरेंद्र के रूप में की गई है.

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने संसद सुरक्षा चूक की घटना के संबंध में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया है. संसद पर 2001 को हुए आतंकी हमले की बरसी के दिन बुधवार को सुरक्षा में सेंधमारी की बड़ी घटना उस वक्त सामने आई जब लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग- सागर शर्मा और मनोरंजन डी सदन के भीतर कूद गए, नारेबाजी की और ‘केन’ के जरिये पीले रंग का धुआं फैला दिया. इस बीच कुछ सांसदों ने दोनों को पकड़ लिया.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts