छत्तीसगढ़

विकसित भारत के निर्माण के लिए विकसित छत्तीसगढ़ बनाना होगा: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विकसित भारत के निर्माण के लिए हमें विकसित छत्तीसगढ़ बनाना होगा। राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के सामाजिक, आर्थिक विकास के लिए तेजी से कार्य करते हुए मोदी जी की गारंटियों को पूरा कर रही है। हम जनता से किए हर वायदे को पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय आज मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के दशहरा मैदान मोहला में आयोजित ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़‘ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी सहित नव गठित पांच जिलों को संवारने के लिए राज्य सरकार हरसंभव उपाय करेगी। जिलों के विकास के लिए संसाधनों की कमी नहीं होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts