Blog

वाहन चालकों के लिए खुशखबरी! टोल को लेकर आई बड़ी खबर, परिवहन मंत्रालय और NHAI ने साफ की तस्‍वीर

देश के वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर है. सड़क परिवहन मंत्रालय ने बताया है कि फिलहाल देश में टोल की दरों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि अभी टोल की दरों को रिवाइज नहीं किया जाएगा. मंत्रालय ने इसके लिए इलेक्‍शन कमीशन का हवाला दिया है. यानी चुनाव तक टोल की पुरानी दरें ही बनी रहेंगी.

फिलहाल में टोल की दरों को लेकर मंत्रालय, NHAI और पीआईबी कोई भी ऑफिशियल वर्जन नहीं दे रहे हैं. हालांकि, उनकी तरफ से यह कंफर्म कहा जा रहा है कि अभी टोल की दरों को रिवाइज नहीं किया जाएगा और पुरानी दरें ही लागू रहेंगी. इससे पहले खबर आ रही थी कि देश में 1 अप्रैल से कई जगह टोल की नई दरें लागू हो जाएंगी. लखनऊ व आसपास तो टोल की दरों में 5 फीसदी बढ़ोतरी करने का ऐलान भी हो चुका था.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts