रायपुर। रायपुर में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 20 मार्च से सभी स्कूल नए समय के अनुसार संचालित होंगे।
सुबह जल्दी लगेंगी कक्षाएं
नए आदेश के तहत एक पाली में चलने वाले स्कूलों में प्राथमिक से लेकर हायर सेकेंडरी तक की कक्षाएं अब सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक लगेंगी।
वहीं, दो पालियों में संचालित स्कूलों में पहली पाली (प्राथमिक से पूर्व माध्यमिक) की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक होंगी। दूसरी पाली में हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की कक्षाएं 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक संचालित की जाएंगी।
परीक्षा समय में कोई बदलाव नहीं
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस बदलाव का असर केवल नियमित कक्षाओं पर होगा। परीक्षा कार्यक्रम पहले से तय समय के अनुसार ही जारी रहेगा, उसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर फैसला
पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे दोपहर के समय स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
प्रशासन को उम्मीद है कि नए समय से बच्चों को गर्मी से राहत मिलेगी और उनकी पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी।
देखें आदेश की कॉपी –






