मुख्यमंत्री साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त को रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित इंडोर स्टेडियम में जोहार तिरंगा का रंगारंग आयोजन होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में यह कार्यक्रम संध्या 6 बजे से शुरू होगा। इस अवसर पर देश के जाने माने गायक खेर एवं साथियों द्वारा संस्कृति एवं देशभक्ति पर आधारित गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी जाएगी। जोहार तिरंगा कार्यक्रम के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।
- Comments
- Facebook Comments
- Disqus Comments




