छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विवेकानंद सरोवर उद्यान में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल हुए

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद सरोवर उद्यान में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यहां स्थित आदिवासियों के आराध्य आदिशक्ति बूढ़ादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने इस उद्यान में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर रायपुर सांसद श्री सुनील सोनी, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक श्री मोतीलाल साहू और रामकृष्ण मिशन स्वामी विवेकानंद आश्रम रायपुर के स्वामी अव्ययात्मानन्द, स्वामी प्रपत्यानन्द, स्वामी देवभावानन्द भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर 20 युवाओं को कलेक्टोरेट मल्टीलेवल पार्किंग स्थित बीपीओ सेंटर से संबद्ध निजी कंपनी टेक्नोटॉस्क के जॉब ऑफर लेटर (नियुक्ति पत्र) और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के पांच हितग्राहियों को व्यवसाय के लिए 10-10 हजार रूपए ऋण राशि के चेक वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस अवसर पर स्टार्टअप कंपनी ’सोशियो सेलर’ प्रारंभ करने वाले युवा श्री ललित को सम्मानित किया। युवा महोत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन रायपुर द्वारा एमपी पॉली प्रिंट एंड पैक संस्थान में 30 युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया। ये युवा संस्थान में सुपरवाइजर तथा अन्य स्टॉफ के रूप में कार्य करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts