रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है । इस अवसर पर उन्होंने सबके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण की जीवन-लीलाएं हमें विभिन्न विपरीत परिस्थितियों में जीवन जीने का सही तरीका बताती हैं। उन्होंने हमें सदा सत्य के मार्ग पर चलने और अन्याय के विरूद्ध खड़े होने का मार्ग दिखाया है। उनके द्वारा दी गई सीख जीवन की हर परिस्थिति के लिए प्रासंगिक है ।
- Comments
- Facebook Comments
- Disqus Comments




