उच्च शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के अनुमोदन पश्चात बजट वर्ष 2023-24 के अंतर्गत मुंगेली जिला के शासकीय डॉ. ज्वाला प्रसाद मिश्र महाविद्यालय मुंगेली में मैदान समतलीकरण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति करने हेतु वर्ष 2023-24 के प्रथम अनुपूरक बजट में वित्त उल्लेखित अपरीक्षित नवीन मद के प्रकरण में स्वीकृत की प्रक्रिया अनुसार मुंगेली जिला के शासकीय डॉ. ज्वाला प्रसाद मिश्र महाविद्यालय के मैदान समतलीकरण हेतु 26.78 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस आशय का आदेश छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर से जारी किया गया है।
- Comments
- Facebook Comments
- Disqus Comments




