Blog

महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमकी, जानें पूरे हफ्ते के सर्राफा बाजार का हाल

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना की साप्ताहिक कीमतों में तेजी आई है. वहीं चांदी महंगी हुई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजीए (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, इस बिजनेस वीक की शुरुआत में 4 मार्च को 24 कैरेट सोने (Gold) का रेट 63,480 था, जो बीते कारोबारी दिन यानी 7 मार्च तक तक बढ़कर 64,955 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 70,777 से बढ़कर 72,265 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.

बीते एक सप्ताह में कितना बदला सोने का रेट
4 मार्च, 2024-      63,480 रुपये प्रति 10 ग्राम
5 मार्च, 2024-      64,598 रुपये प्रति 10 ग्राम
6 मार्च, 2024-      64,493 रुपये प्रति 10 ग्राम

उल्लेखनीय है कि आईबीजीए की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग शुद्धता के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. आईबीजीए द्वारा जारी किए गए दरें देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts