देश

मसूद अजहर के 2 साले खल्लास, कौन हैं वो 5 आतंकी, जिनको ऑपरेशन सिंदूर ने मिट्टी में मिलाया

भारत ने पाकिस्तान और उसके आतंकियों की लंका लगी रखी है. ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकियों की कब्र खोद डाली है. अब उसकी डिटेल सामने आई है. जी हां, भारत ने 22 अप्रैल के पहलगाम अटैक का 7 मई को बदला लिया. नाम दिया ऑपरेशन सिंदूर. भारतीय सेना ने 7 मई की रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के पाकिस्तान में बैठे आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया. भारतीय सेना की कार्रवाई में पाकिस्तान और पीओके के नौ आतंकी ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया. अब भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान में मारे गए आतंकियों की लिस्ट सामने आई है. इसमें जैश से लेकर लश्कर के खूंखार आतंकियों के नाम है.

सूत्रों के मुताबिक, भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान में टॉप-5 आतंकवादियों को ढेर किया है. इसमें लश्कर आतंकी मुदस्सर खादियान शामिल है, जिसे पाकिस्तानी सेना ने भी सम्मान दिया था. सामने आई लिस्ट में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर के सालों के भी खात्मे की पुष्टि होती है. जी हां, मसूद अजहर का साला भी मारा गया है. वहीं, मोहम्मद यूसुफ अजहर उर्फ उस्ताद जी उर्फ मोहम्मद सलीम उर्फ घोसी साहब के मारे जाने की बात भी सामने आई है. इस आतंकी ने जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी वारदातों को अंजाम दिया था. वहीं, इंडियन एयरलाइंस के आईसी-814 विमान के हाईजैक मामले में भी वांटेड था.

  • मुदस्सर खादियान खास उर्फ मुदस्सर उर्फ अबू जुंदाल (लश्कर-ए-तैयबा)
    मरकज तैयबा, मुरीदके कैंप का प्रभारी. पाकिस्तान सेना ने उसके अंतिम संस्कार में गार्ड ऑफ ऑनर दिया. पाक सेना प्रमुख और पंजाब की मुख्यमंत्री (मरियम नवाज) की ओर से उस आतंकी के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई. उसके अंतिम संस्कार की नमाज एक सरकारी स्कूल में आयोजित की गई, जिसका नेतृत्व जमात-उद-दावा (वैश्विक आतंकी संगठन) के हाफिज अब्दुल रऊफ ने किया. पाक सेना के एक रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल और पंजाब पुलिस के आईजी नमाज समारोह में शामिल हुए.
  • हाफिज मुहम्मद जमील (जैश-ए-मोहम्मद)
    मौलाना मसूद अजहर का सबसे बड़ा साला. बहावलपुर के मरकज सुभान अल्लाह का प्रभारी. युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और जैश-ए-मोहम्मद के लिए धन जुटाने में सक्रिय रूप से शामिल.
  • मोहम्मद यूसुफ अजहर उर्फ उस्ताद जी उर्फ मोहम्मद सलीम उर्फ घोसी साहब (जैश-ए-मोहम्मद)
    मौलाना मसूद अजहर का छोटा साला. जैश-ए-मोहम्मद के लिए हथियारों की ट्रेनिंग संभालता था. जम्मू-कश्मीर में कई आतंकवादी हमलों में शामिल. आईसी-814 अपहरण मामले में वांछित.
  • खालिद उर्फ अबू अक्शा (लश्कर-ए-तैयबा)
    जम्मू-कश्मीर में कई आतंकवादी हमलों में शामिल. अफगानिस्तान से हथियारों की तस्करी में शामिल. फैसलाबाद में सुपुर्द-ए-खाक किया गया, जिसमें वरिष्ठ पाकिस्तानी सेना के अधिकारी और फैसलाबाद के डिप्टी कमिश्नर शामिल हुए.
  • मोहम्मद हसन खान (जैश-ए-मोहम्मद)
    मुफ्ती असगर खान कश्मीरी का बेटा, जो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जैश का ऑपरेशनल कमांडर था. जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों के समन्वय में अहम भूमिका निभाई.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts