देश

भारत में तो 4 रुपये भी नहीं बढ़ा पेट्रोल-डीजल; पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल का सुनोगे तो कहोगे- हम ठीक हैं!

पिछले कुछ महीनों में हमारे पड़ोसी देशों के अंदर तेल की कीमतें इतनी ज्यादा बढ़ गई हैं कि वो किसी बुरे सपने से कम नहीं है. 28 फरवरी 2026 को जब ईरान पर हमला हुआ और होर्मुज़ की खाड़ी बंद हुई, तो पूरी दुनिया में तेल की सप्लाई चेन टूट गई. दुनिया का 20% तेल इसी रास्ते से आता था, और इसके बंद होते ही ग्लोबल मार्केट में हाहाकार मच गया. लेकिन असली कहानी इन नंबरों के पीछे है, जो बताती है कि भारत के मुकाबले पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका में ईंधन की कीमतों ने आम आदमी की कमर कैसे तोड़ दी है.

पड़ोस में सबसे ज्यादा हालत पाकिस्तान की खराब है, जहां पिछले 3 महीनों में पेट्रोल 64 प्रतिशत और डीजल 61 प्रतिशत तक महंगा हो गया. जहां पहले लोगों को 266 रुपये चुकाने पड़ रहे थे, वहां अब 458.86 रुपये देने पड़ रहे हैं. वहां के पेट्रोलियम मंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब पेट्रोल के 42.7% और डीजल के 54.9% बढ़ने का ऐलान किया, तो जनता के पैरों तले जमीन खिसक गई. आज वहां पेट्रोल 1.64 डॉलर और डीजल 1.86 डॉलर प्रति लीटर बिक रहा है. डॉलर में भाव इसलिए बता रहे हैं, क्योंकि भारत और पाकिस्तान की करेंसी में बड़ा फर्क है. भारतीय करेंसी में वहां पेट्रोल 157.34 रुपये और डीजल 178.45 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. पाकिस्तान करेंसी की बात करें तो पेट्रोल की कीमत 458.86 रुपये और डीजल 520.42 रुपये प्रति लीटर है. यह भाव आज के करेंसी भाव के मुताबिक हैं. स्थिति इतनी गंभीर है कि सरकार को बिजली और तेल बचाने के लिए 4 दिन का वर्किंग वीक और स्कूलों को बंद करने जैसे कड़े कदम उठाने पड़े हैं.

श्रीलंका की कहानी भी कुछ अलग नहीं है. इस देश में मार्च 2026 में एशिया की सबसे ज्यादा मूल्य वृद्धियों में से एक देखी गई. वहां ऑटो डीजल में 26.1% की बढ़ोत्तरी हुई और कीमतें 303 रुपये से बढ़कर 382 रुपये तक पहुंच गईं. पेट्रोल के दाम भी 398 रुपये (1.30 डॉलर, 108.55 भारतीय रुपये) प्रति लीटर हो गए. श्रीलंका में तो हालत ऐसी हो गई कि ईंधन की राशनिंग शुरू करनी पड़ी. राशनिंग का मतलब है कि आप अपनी मर्जी से जितना चाहें तेल नहीं खरीद सकते. स्कूल और सार्वजनिक कार्यक्रमों पर पाबंदी लगाकर सरकार किसी तरह तेल की खपत को कम करने की कोशिश कर रही है, ताकि देश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह ढहने से बचाया जा सके.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts