Blog

भारत का पहला सरकारी OTT प्लेटफॉर्म आ रहा है , 80 रुपये से कम में मिलेगा एंटरटेनमेंट डोज, बस करना होगा ये काम

ओटीटी पर वेब सीरीज और फिल्में देखने का चस्का आपको लग गया है? क्या इसके लिए आपको हजारों रुपयों का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है? अगर हां तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. भारत का पहला सरकारी OTT प्लेटफॉर्म आ गया है. इस प्लेटफॉर्म से आप घर बैठे 80 रुपये से भी कम में एंटरटेनमेंट की फुल डोज ले सकते हैं. जानना चाहते हैं, तो चलिए आपको बताते हैं.

डिजिटल की दुनिया में क्रांति लाने के लिए केरल सरकार ने ये फैसला किया है. केरल सरकार भारत का पहला सरकारी OTT प्लेटफॉर्म लॉन्च करने जा रही है. कब, कहां और कैसे आप इस सरकारी OTT प्लेटफॉर्म पर फिल्मों के साथ वेब सीरीज और शॉर्ट फिल्म्स देख सकते हैं, ये सारी डिटेल आपको देते हैं.

दरअसल, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन 7 मार्च (गुरुवार) को सुबह 9:30 बजे कैराली थिएटर में CSpace ओटीटी प्लेटफॉर्म का उद्घाटन करने वाले हैं. सांस्कृतिक मामलों के मंत्री साजी चेरियन इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करने वाले हैं. प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और केरल राज्य फिल्म विकास निगम (KSFDC) के अध्यक्ष शाजी एन करुण ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बात का खुलासा किया. उन्होंने कहा कि इस पहल की मदद से कंटेंट मेकिंग और उसके प्रसार में अब सरकार भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही है.

CSpace केरल स्टेट फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के तहत आता है. इसे केरल सरकार के सांस्कृतिक मामलों के विभाग की ओर से मलयालम सिनेमा और उद्योग को बढ़ावा देने का काम सौंपा गया है. यहां कंटेंट को दिखाने से पहले उसकी कलात्मक, सांस्कृतिक और इन्फोटेनमेंट मूल्यों का आकलन किया जाएगा. जब एक बार क्यूरेटर उस कंटेंट को अप्रूव कर देगा, तब उसे इस प्लेटफॉर्म पर दिखाया जाएगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts