Blog

फेस्टिव सीजन में महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक, जानिए दिवाली कैसी रहेगी गोल्ड की चाल

फेस्टिव सीजन के मद्देनजर सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. मजबूत ग्लोबल ट्रेंड के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में आज (गुरुवार) 26 अक्टूबर, 2023 को सोने के भाव में मजबूती आई जबकि चांदी के दाम में तेजी दर्ज की गई है. दस ग्राम सोना महंगा होकर 62,000 रुपये का हो गया है. एक किलो चांदी की दरों में भी मजबूती आई है और अब यह 75,000 रुपये में बिक रही है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी है.

दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 300 रुपये बढ़कर 62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था.

आज कितने पर पहुंच गई चांदी?
इसी तरह दिल्ली में चांदी की कीमत 500 रुपये बढ़कर 75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.

विदेशी बाजारों में सोने में तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,988 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. चांदी की कीमत भी तेजी के साथ 23.05 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी.

दिवाली पर सोना छू सकता है 62 हजार रुपये तक का स्तर
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुज गुप्ता का कहना है कि त्योहारी सीजन में गोल्ड की कीमतों में उछाल संभव है. जियोपॉलिटिकल टेंशन से भी सोने-चांदी की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है. दिवाली में हम सोने का भाव 61,800-62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जाते दिख सकता है. वहीं साल के अंत तक सोना 62,500 का स्तर दिखा सकता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts