छत्तीसगढ़

प्रदेश में रामनवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

छत्तीसगढ़ में रामनवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय सरकार ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया है. जिसके मुताबिक रामनवमीं के मौके पर 17 अप्रैल को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. इस दिन प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल-कालेज और बैंक बंद रहेंगे. इससे पहले राज्य में रामनवमी पर सामान्य अवकाश होता था, लेकिन अब ये सार्वजनिक अवकाश होगा. वहीं चेट्रीचंड महोत्सव के लिए भी सरकार ने 9 अप्रैल को अवकाश घोषित किया है. हालांकि ये ऐच्छिक अवकाश होगा. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है.

देखें आदेश –

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts