Blog

पीएम मोदी ने शिरडी के साईं बाबा मंदिर में की पूजा, थोड़ी देर में कतार परिसर का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र दौरे पर पहुंचे हुए हैं, जहां उन्होंने सबसे पहले शिरडी के साईं बाबा का दर्शन किया और पूजा अर्चना की. इस दौरान पीएम मोदी के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी साथ नजर आए. महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस भी साथ रहे. पीएम मोदी ने मंदिर के बाहर मौजूद लोगों का अभिवादन किया.

पीएम मोदी महाराष्ट्र दौरे के दौरान ‘नमो शेतकारी महासम्मान निधि योजना’ की शुरुआत करेंगे तथा महाराष्ट्र में लगभग 7,500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और कुछ की आधारशिला रखेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री गोवा का दौरा करेंगे जहां पहली बार आयोजित किए जा रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों का वह उद्घाटन भी करेंगे.

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बयान जारी करते हुए बताया था कि पीएम मोदी महाराष्ट्र दौरे की शुरुआत करते हुए शिरडी पहुंचेंगे, जहां वह श्री साईंबाबा समाधि मंदिर में पूजा और दर्शन करेंगे तथा मंदिर में नए दर्शन कतार परिसर का भी उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री निलवंडे बांध का जल पूजन करेंगे और बांध का एक नहर नेटवर्क राष्ट्र को समर्पित करेंगे. शिरडी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में वह स्वास्थ्य, रेल, सड़क और तेल एवं गैस जैसे क्षेत्रों में करीब 7500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, कुछ को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और कुछ अन्य का शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री शिरडी में जिस दर्शन कतार परिसर का उद्घाटन करेंगे, उसकी आधारशिला उन्होंने अक्टूबर, 2018 में रखी थी.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts