लोकसभा चुनाव से पहले बुधवार को कांग्रेस ने नारी न्याय गारंटी योजना का वादा किया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया. इसके तहत कांग्रेस ने गरीब महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए की मदद का वादा किया है. साथ ही कहा कि सरकारी नियुक्तियों में महिलाओं को आधा हक दिया जाएगा. इसी सिलसिले में राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा और महिला प्रदेश अध्यक्ष फुलो देवी नेताम के निर्देश पर आज राजधानी स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में प्रेस वार्ता होगी.
- Comments
- Facebook Comments
- Disqus Comments




