छत्तीसगढ़

नगरीय निकायों मे अब विकास तेजी से होगा

मुख्यमंत्री साय के मंशानुरूप और नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के मार्गदर्शन में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविर नागरिकों की समस्याओं और मांगों के समाधान के लिए नगरीय निकायों में सतत जारी है। शनिवार कों आज शिविर के अंतिम दिन महासमुंद के वार्ड क्रमांक 27,28 और 29 के नागरिकों की समस्याओं और मांगों के समाधान के लिए महिला जिम के पास पखवाड़ा का आयोजन किया गया था। महासमुंद मे कुल 11 शिविरों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक  योगेश्वर राजू सिन्हा और अध्यक्षता पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर ने की।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि एवं स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि शिविर मे प्राप्त आवेदनो का निश्चित रूप से हल होगा। यहाँ गौरव पथ का जल्दी ही निर्माण होगा। नहर लींकिंग रोड भी बहुत जल्दी तैयार होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नगर पालिका मे विकास तेजी से होगा। समस्या का मिल जुलकर समाधान किया जायेगा। ज्यादा से ज्यादा आवास बनाने का प्रयास किया जाएगा।
हमारी सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से हल करना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts