Blog

देशभर में 2 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, पर इस राज्य में 5.30 रुपये कम हुई कीमत

केंद्र सरकार ने आज आम जनता को बड़ी राहत दी है. देशभर में 15 मार्च से पेट्रोल और डीजल की कीमत में 2 रुपये की कटौती कर दी है. ईंधन की नई कीमतें आज सुबह 6 बजे से देशभर में लागू हो गई हैं. बता दें, राजस्थान सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम पर वैट भी 4 फीसदी कम कर दिया है. इससे पेट्रोल 1.40 रुपये से लेकर 5.30 रुपये तक सस्ता हो गया है. वहीं, डीजल 1.34 रुपये से लेकर 4.85 रुपये तक सस्ता हो गया है. राजस्थान के जयपुर शहर में आज यानी 15 मार्च को पेट्रोल की कीमत 108.83 से घटकर 104.88 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं, डीजल की कीमत 94.04 रुपये प्रति लीटर से घटकर 90.36 रुपये प्रति लीटर हो गई है. भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के ताजा रेट जारी किए जाते हैं, तो चलिए जानते हैं पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कितना हुआ है बदलाव…

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है.
– मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है.
– कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है.
– चेन्नई में पेट्रोल 101.18 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है.

इन शहरों में कितने बदले दाम
– नोएडा में पेट्रोल 94.66 रुपये और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– गुरुग्राम में पेट्रोल 94.98 रुपये और डीजल 87.85 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– लखनऊ में पेट्रोल 94.65 रुपये और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 रुपये और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– पटना में पेट्रोल 105.48 रुपये और डीजल 92.32 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
– जयपुर में पेट्रोल 104.88 रुपये और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्टार के दर पर आधारित होती हैं. देश में पेट्रोलियम कंपनियां क्रूड ऑयल की अंतराष्ट्रीय कीमत की समीक्षा करने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें तय करती हैं. देश में सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है.

ऐसे पता करें पेट्रोल-डीजल के तजा रेट
आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर ताजा रेट पता कर सकते हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts