टेस्ट क्रिकेट को ‘जेंटलमैन गेम’ के साथ-साथ अनिश्चितताओं का खेल भी कहा जाता है. इस खेल की सबसे रोमांचक स्थिति तब पैदा होती है जब कोई टीम फॉलोऑन खेलने के बावजूद हार की कगार से वापस लौटकर जीत दर्ज करती है. क्रिकेट के 149 साल लंबे इतिहास में अब तक हजारों टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, लेकिन सिर्फ चार मौके ऐसे आए हैं जब किसी टीम ने फॉलोऑन मिलने के बाद भी करिश्माई जीत हासिल की. यह उन टीमों के अदम्य साहस और कभी न हार मानने वाले जज्बे की गाथा है.
फॉलोऑन के बाद जीत की पहली दास्तां साल 1894 में लिखी गई थी. सिडनी के मैदान पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए इस ऐतिहासिक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 586 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम पहली पारी में महज 325 रनों पर ढेर हो गई. ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को फॉलोऑन दिया. दूसरी पारी में इंग्लैंड ने जोरदार वापसी की और 437 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 177 रनों का लक्ष्य रखा. मैच के पांचवें दिन तक लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया आसानी से जीत जाएगा, लेकिन रात में हुई बारिश ने पिच का मिजाज बदल दिया. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने कहर बरपाया और ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 166 रनों पर सिमट गई. इंग्लैंड ने यह मुकाबला 10 रनों के बेहद करीबी अंतर से जीता. यह टेस्ट इतिहास में पहली बार था जब किसी टीम ने पिछड़ने के बाद ऐसा पलटवार किया था.
दुनिया की वो 4 क्रिकेट टीमें… जिन्होंने फॉलोऑन खेलते हुए दर्ज की जीत, भारत के 171 रन के महारिकॉर्ड का टूटना मुश्किल
- Comments
- Facebook Comments
- Disqus Comments




