खेल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें! क्या पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से बाहर होंगे अभिषेक शर्मा? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच भारतीय टीम के लिए चिंता बढ़ गई है। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने टूर्नामेंट का आगाज़ यूएसए के खिलाफ मुकाबले से किया, जिसमें युवा ओपनर अभिषेक शर्मा प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। हालांकि मैच के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और पेट में परेशानी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

नामीबिया के खिलाफ दूसरे मुकाबले में अभिषेक टीम का हिस्सा नहीं थे। टॉस के दौरान जब उनकी फिटनेस पर सवाल किया गया तो कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ कहा कि अभिषेक अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और उन्हें एक या दो मैच मिस करने पड़ सकते हैं। कप्तान के इस बयान से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले में भी उनकी उपलब्धता पर संशय बना हुआ है।

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अभिषेक इस मैच तक वापसी कर पाते हैं या नहीं, क्योंकि वह टूर्नामेंट में भारत के प्रमुख ओपनर माने जा रहे हैं।

हालांकि यूएसए के खिलाफ पहले मैच में अभिषेक बिना खाता खोले आउट हो गए थे, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक का होना टीम इंडिया के लिए बड़ा फायदा होगा। पिछले साल 2025 में एशिया कप में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की थी। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि वह जल्द फिट होकर मैदान पर वापसी करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts