Blog

चेन्नई पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, रोड-शो का हुआ आयोजन, भीड़ ने फूल बरसा कर किया स्वागत

बेंगलुरु में बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अत्याधुनिक सेंटर (BIETC) की उद्घाटन करके पीएम मोदी चेन्नई पहुंच चुके हैं. इस दौरान पीएम मोदी का रोड शो आयोजित किया गया. भीड़ ने फूल बरसा कर किया प्रधानमंत्री का स्वागत किया.

एएनआई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेन्नई दौरे का विडियो शेयर किया है. समाचार एजेंसी  द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेन्नई में रोड शो करने के दौरान लोगों को भारतीय प्रधानमंत्री पर फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा करते हुए दिखाया गया है. पीएम नरेंद्र मोदी खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 के उद्घाटन समारोह का उद्घाटन करने के लिए चेन्नई में हैं.

इससे पहले बेंगलुरु में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ रैली में जब लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए तो पीएम ने कहा ‘मुख्यमंत्री जी ऐसा होता रहता है.’

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts