छत्तीसगढ़

केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुँचे

केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुँचने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनन्दन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद श्री सुनील सोनी, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री विजय शर्मा, श्री अरुण साव, विधायक श्री किरण सिंह देव, , विधायक श्री राजेश मूणत,  श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव, श्री रोहित चाहर एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts