छत्तीसगढ़

किसानों की प्रगति के लिए हर संभव प्रयास करेगी हमारी सरकार: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि किसान हमारे अन्नदाता हैं, हमारी सरकार किसानों की चिंता करने वाली सरकार है। राज्य सरकार किसानों की उतरोत्तर उन्नति के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान भारत के प्रमुख धान उत्पादक राज्य के रूप में होती है। किसानों की मेहनत और परिश्रम के कारण ही यहां धान का विपुल उत्पादन होता है और छत्तीसगढ़ को ‘धान के कटोरे’ के नाम से जाना जाता है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के ग्राम खपरी (कुम्हारी) में आयोजित ‘राष्ट्रीय कृषि मेला और संगोष्ठी’ को सम्बोधित कर रहे थे। कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, विधायक श्री डोमलाल कोर्सेवाड़ा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts