कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया गया। उन्होने परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और उनकी छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। कलेक्टर ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे, संयुक्त कलेक्टर आनंदरूप तिवारी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री ऋचा चंद्राकर एवं नीतीश वर्मा सहित अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
- Comments
- Facebook Comments
- Disqus Comments




