Blog

कंपनियों के निवेशकों ने खोए 1 लाख करोड़, इन लोगों ने उठाया सबसे ज्यादा नुकसान

सेंसेक्स  की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात का सामूहिक बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) पिछले सप्ताह 1.16 लाख करोड़ रुपये घट गया. सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक को हुआ. कम कारोबारी सत्रों वाले सप्ताह के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 982.56 अंक या 1.37 प्रतिशत के नुकसान में रहा.

शीर्ष 10 सबसे कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई. वहीं आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस और भारती एयरटेल के मार्केट कैप में बढ़ोतरी देखी गई.

एचडीएफसी में सबसे बड़ी गिरावट
समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 32,661.45 करोड़ रुपये घटकर 10,90,001.31 करोड़ रुपये रह गया। एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 20,682.74 करोड़ रुपये घटकर 5,71,337.04 करोड़ रुपये पर आ गया. टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 19,173.43 करोड़ रुपये घटकर 13,93,439.94 करोड़ रुपये और एसबीआई का पूंजीकरण 16,599.77 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,46,989.47 करोड़ रुपये रह गया.

इन कंपनियों का भी मार्केट कैप गिरा
आईटीसी का मार्केट कैप 15,908.1 करोड़ रुपये घटकर 5,68,262.28 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 9,210.4 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,70,974.17 करोड़ रुपये रह गया. रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार पूंजीकरण में 1,928.22 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 18,33,737.60 करोड़ रुपये पर आ गया.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts