Blog

एलन मस्‍क के एक कमेंट से लगी X की लंका, ऐपल, डिज्‍नी नाराज, कंपनी को लगेगा करोड़ों रुपये का फटका

जब से एलन मस्‍क (Elon Musk) ने एक्‍स (पूर्व में ट्विटर) का अधिग्रहण किया है, तब से ही मुसीबतें कंपनी का पीछा ही नहीं छोड़ रही है. अब एलन मस्‍क के एक कमेंट से नया बखेड़ा हो गया है. दरअसल, X के मालिक एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यहूदी विरोधी पोस्ट (Elon Musk’s Antisemitic Post) का समर्थन करते हुए यह कमेंट किया था. इस कमेंट से ऐपल (Apple), आईबीएम (IBM), डिज्‍नी (Disney), लायंसगेट (Lionsgate) और वार्नर ब्रदर्स (Warner Bros) सहित कई बड़ी टेक्नोलॉजी और मीडिया कंपनियों ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर अपने विज्ञापन रोकने का फैसला किया है.

व्हाइट हाउस ने भी बयान जारी कर मस्क की आलोचना की है. व्हाइस हाउस की तरफ से कहा गया है कि मस्क का जवाब अस्वीकार्य और यहूदी समुदाय को खतरे में डालने वाला है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया गया था कि यहूदी लोग गोरे लोगों के खिलाफ नफरत फैला रहे थे. एलन मस्क ने इस ट्वीट का समर्थन करते हुए लिखा, ‘बिल्कुल सच’ कहा. उनका यह कमेंट बहुत से लोगों को रास नहीं आ रहा है.

ऐपल ने रोका विज्ञापन
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐपल ने एक्‍स पर विज्ञापन न देने का फैसला किया है. ऐपल एक्‍स का एक प्रमुख एडवर्टाइजर है. यह नवंबर 2022 तक हर साल 10 करोड़ डॉलर के विज्ञापन एक्‍स को दे रहा था. दोनों कंपनियों के बीच पहले से ही संबंध ठीक नहीं थे. अब मस्क के पोस्ट से बवाल और बढ़ गया है. विवाद के बाद फिल्म स्टूडियो लायंसगेट, वार्नर ब्रदर्स और कॉमकास्ट/NBCUniversal ने भी एक्स पर विज्ञापन रोकने की घोषणा की है.

इसके अलावा द न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया कि Disney ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने विज्ञापन रोकने का निर्णय लिया है. मोशन पिक्चर प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया,”एलॉन मस्क के हालिया यहूदी विरोधी ट्वीट्स के कारण लायंसगेट ने एक्स पर विज्ञापन रोक दिया है.”

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts