Blog

अप्रैल के पहले दिन क्या आम आदमी को मिली खुशखबरी? जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

आज से अप्रैल का महीना शुरू हो गया है. तेल कंपनियों ने महानगरों समेत अन्य शहरों में आज यानी 1 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें अपडेट कर दिया है. देश में हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं.

खुशखबरी ये है कि आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है. अगर आप घर से गाड़ी लेकर निकल रहे हैं तो तेल भरवाने से पहले पेट्रोल-डीजल के नए रेट चेक कर लें. चलिए जानते हैं कि आज देश भर में पेट्रोल-डीजल किस रेट (Petrol Diesel Price) पर मिल रहा है.

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Prices In Metros)
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.76 रुपये और डीजल 87.66 रुपये प्रति लीटर है.
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.19 रुपये और डीजल 92.13 रुपये प्रति लीटर है.
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.93 रुपये और डीजल 90.74 रुपये प्रति लीटर है.
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.73 रुपये और डीजल 92.32 रुपये प्रति लीटर है.

SMS के जरिये पता करें पेट्रोल-डीजल का रेट
अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट आप एसएसएस के जरिए भी पता कर सकते हैं. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अगर आप BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के नए दाम की जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, अगर आप HPCL के कस्टमर हैं तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts